देश

*✍️पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बाद अब मंत्री के साथ सेल्फी लेना भी हुआ महंगा…..मंत्री ने सेल्फी लेने की रेट की फिक्स….जाने एक क्लिक पर कितने देने होंगे पैसे….*

खंडवाः अब मंत्री के साथ सेल्फी लेने पर पैसे देने होंगे. जी हां , मध्य प्रदेश की संस्कृति मंत्री मंत्री उषा ठाकुर के साथ सेल्फी लेने पर अब लगेंगे 100 रुपए.मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि सेल्फी में वक्त बहुत खराब होता है, कई बार हम सेल्फी के कारण लेट हो जाते हैं. संगठनात्मक दृष्टि से यह विचार किया गया है. हमारे यहं मंडल कार्यकारिणी है, जिस मंडल में जो जितनी सेल्फी लेंगा,  वह 100 रुपय का शुल्क कोषा अध्यक्ष के पास जमा करेगा. ताकि वह राशि संगठन के ही काम में आएंगी. अपने खंडवा प्रवास के दौरान मंत्री उषा ठाकुर ने सेल्फी को लेकर यह तर्क दिया .यह सभी बातें उन्होंने अपने खंडवा प्रवास के दौरान कही। उन्होंने कहा, ‘बुके की जगह बुक यानि किताब देकर सम्मान कीजिए, ताकि वह किताब किसी के काम आ सके।’ यह सभी बातें मंत्री उषा ठाकुर ने खंडवा में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। वैसे अब तक उनके इस बयान पर किसी की प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन आम लोगों का कहना है यह गलत है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button