*✍️नोट्स देने के बहाने क्लासरूम में बुलाकर शिक्षक ने अपनी ही छात्रा से किया दुष्कर्म, शिक्षक पर रेप का मामला दर्ज…*

RGHNEWS छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी कहे जाने वाले राजनांदगांव में एक शिक्षक पर किसान की बेटी अपनी ही छात्रा से बलात्कार करने का आरोप लगा है. इस वारदात को जिले घुमका ब्लाक के चंवरढाल स्कूल के एक क्लासरूम में अंजाम दिया गया है. वारदात बीते 22 जनवरी की दोपहर की बताई जा रही है आरोपी शिक्षक ने छात्रा को नोट्स देने के बहाने क्लासरूम में बुलाया और उसके साथ रेप किया. उस दौरान पूरे स्कूल में आरोपी शिक्षक के अलावा कोई और मौजूद नहीं था.जहां उसे धमकाकर रेप किया. घटना के बाद पीड़िता चीखते-चिल्लाते कमरे से बाहर निकली, तो ग्रामीणों का ध्यान उस पर गया. ग्रामीणों के पूछने पर छात्रा ने आपबीती बताई, जिसके बाद शिक्षक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी और पुलिस को मामले की सूचना दी गई.वारदात के समय पीड़िता के किसान मां-पिता अपना धान बेचने दूसरे गांव गए थे.और वे देर शाम लौटे. इसके बाद बीते शनिवार की सुबह घुमका थाने पहुंच कर परिजनों ने रेप का मामला दर्ज कराया.



