*✍️नाराजगी खत्म ! सदन में सरकार के वक्तव्य और बृहस्पति के खेद के बाद टीएस पहुंचे विधानसभा….*

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा में सिंहदेव-बृहस्पति सिंह प्रकरण पर गृहमंत्री के बयान के बाद अब मामला सुलझता दिख रहा है। नाराज चल रहे मंत्री टीएस सिंहदेव विधानसभा पहुंच रहे हैं। अब से कुछ देर पहले वो अपने सिविल लाइन स्थित बंगले से निकले और विधानसभा के लिए निकले है। आपको बता दें कि कल उस वक्त मंत्री टीएस सिंहदेव नाराज होकर विधानसभा से निकल गये थे, जब गृहमंत्री ने इस मामले में अपना वक्तवय दिया था। सिंहदेव ने सदन में कहा था कि जो परिस्थिति है, उसमें जब उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक वो सदन में खुद को बैठने के योग्य नहीं समझते हैं।इससे पहले अब से कुछ देर पहले विधायक बृहस्पति सिंह ने सदन में बयान दिया। उन्होंने अपने सदन में कहा कि
“इस घटना को लेकर मैंने पूर्व में व्यक्तव्य दिया था, उक्त घटना में मंत्री टी एस सिंहदेव का कोई संबंध नहीं है, उन पर लगाए तमाम आरोप झूठे और असत्य हैं”



