*✍️नकली पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले 03 आरोपी रायगढ़ पुलिस की गिरफ्त में... मेन रोड पर किए थे लूटपाट, जाने पूरी मामला...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️नकली पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले 03 आरोपी रायगढ़ पुलिस की गिरफ्त में… मेन रोड पर किए थे लूटपाट, जाने पूरी मामला…!!!*

 

● *आरोपित में एक नाबालिग, आरोपियों से नकली पिस्टल, 07 मोबाइल व स्कूटी जप्त*…

● *आरोपीगण कोड़ातराई और पटेलपाली मेन रोड़ पर मोबाइल लूटपाट को दिये थे अंजाम*…

आरजीएच न्यूज़ प्रशांत तिवारी रायगढ़ दिनांक 27/09/2021 के रात्रि जूटमिल क्षेत्र के कोड़ातराई मेन रोड़ और पटेलपाली मेन रोड़ में नकली पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले 03 आरोपित को जूटमिल पुलिस गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपितों से नकली पिस्टल, 07 मोबाइल व एक स्कूटी की जप्ती की गई है ।

जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा दिनांक 27/09/2021 के शाम *पटेलपाली के मेन रोड़* पर ग्राम जोगीतराई थाना पुसौर में रहने वाला तोयेष नायक (उम्र 15 साल) और उसके दोस्त आकाश पटेल को नकली पिस्टल दिखाकर मोबाइल लूटपाट किया गया था । उसी शाम आरोपियों द्वारा लूटपाट की एक और घटना *कोडातराई मेन रोड़* पर अंजाम दिये, उन्होंने ग्राम तेतला थाना पुसौर में रहने वाले अनुप भोय (उम्र 21 साल) और उसके दोस्त लाभोराम निषाद की मोबाइल लूट कर भागे थे । अनुप भोय अपने निजी काम से मोटर सायकल पर ग्राम कोडातराई आये थे, वापस जाते समय घटना कारित किया गया था । लूटपाट के पीड़ितों द्वारा दूसरे दिन चौकी जूटमिल में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध जूटमिल पुलिस द्वारा *अप.क्र. 1373 एवं 1374/2021 धारा 392 IPC* का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा पीड़ित/प्रार्थी से अज्ञात आरोपियों के हुलिए एवं लूटपाट में प्रयुक्त ग्रे कलर की एक्टिवा स्कूटी जानकारी लेकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया, जिस पर मुखबिर द्वारा घटना दिनांक की रात्रि कोड़ातराई मेन रोड़ पर विशाल साव निवासी पतरापाली पूर्व थाना चक्रधरनगर को संदिग्ध अवस्था में अपने दो दोस्तों के एक्टिवा में घूमते देखना बताये । जूटमिल पुलिस द्वारा संदेही विशाल साव को हिरासत में लिया गया, जिसने अपने साथी नैमिश यादव व जय (‍परिवर्तित नाम-विधि के साथ संघर्षरत बालक) के साथ घटना को अंजाम देना बताया । तीनों आरोपिता को अभिरक्षा में लेकर उनसे लूट की मोबाइल सहित कुल 07 नग मोबाइल, एक ग्रे कलर की बिना नम्बर एक्टिवा तथा एक नकली पिस्टल (लाईटर के रूप में प्रयोग किये जाने वाला) की जप्ती की गई है । आरोपी 1- नैमिश यादव पिता सूरज यादव उम्र 23 साल राईतराई थाना पुसौर 2- विशाल साव पिता स्व. कन्हैयालाल साव उम्र 20 वर्ष निवासी पतरापाली पूर्व थाना चक्रधरनगर 3- विधि के साथ संघर्षरत बालक की पीड़ितों से पहचान कार्यवाही पश्चात आज सक्षम न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button