*✍️दुर्घटनाजन्य स्थल का यातायात, परिवहन, लोक निर्माण एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग किये संयुक्त निरीक्षण….*

जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए *वर्ष 2021* में चिन्हांकित किए गए दुर्घटनाजन्य( *ब्लैक स्पॉट* ) क्रमशः *छातामुड़ा चौक, काशीराम चौक, पटेलपाली, पतरापाली, कोड़ातराई, झलमला, नेतनागर, दर्रामुड़ा, गढ़उमरिया, उर्दना तिराहा, अट्ठारह नाला, फगुरम, कंचनपुर* का आज दिनांक 07/07/2021 को मौका निरीक्षण एवं आवश्यक सुधार कार्य समीक्षा हेतु *यातायात विभाग, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग* द्वारा *संयुक्त निरीक्षण* किया गया।
संयुक्त निरीक्षण कार्यवाही में श्री सुमित अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर एवं जिला परिवहन अधिकारी रायगढ़ , श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायगढ़, श्री ध्रुव लोक निर्माण विभाग रायगढ़, श्री राठौर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग रायगढ़ एवं अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।



