देश
*✍️दिसंबर तक अब देना होगा ज्यादा बिजली बिल….जाने पूरी जानकारी….*

भोपाल। अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक 3 महीने के लिए बिजली उपभोक्ताओं को ज्यादा बिल का भुगतान करना पड़ेगा। दरअसल अब बिजली कंपनियों ने बिल में फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट को बढ़ा दिया है।
अब फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट के प्रति यूनिट 13 पैसे उपभोक्ता को देने होंगे। यानी कि यदि 100 यूनिट खर्च होती है तो 13 रुपए और 300 यूनिट खर्च होती है। तो 39 रुपए एफसीए के तौर पर भुगतान करना पड़ेगा।



