देश

*✍️दिग्‍गज एक्‍ट्रेस हुई ठगी का शिकार…ऑनलाइन शराब खरीदना पड़ा भारी, ट्वीट कर बोलीं- बुरी फंसी, लगी बड़ी चपत….*

नई दिल्ली। दिग्‍गज एक्‍ट्रेस शबाना आजमी को ऑनलाइन शराब खरीदना महंगा पड़ गया। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई शबाना आजमी ने ट्वीट कर बताया कि कैसे वो एडवांस पेमेंट करके बुरा फंसी हैं। वहीं फैंस को इस तरह की ठगी से बचने की अपील की है।दरअसल शबाना आजमी ने एक शराब की दुकान से सामान ऑर्डर किया था। सभी जानकारी साझा करने के बाद अब तक रसीद में लिख समान नहीं पहुंचा है। बताया कि दुकान पर फोन भी कर रही है लेकिन उनकी कॉल कोई रिसीव नहीं कर रहा है। शबाना आजमी ने ऑडर की डीटेल्स भी ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने यह बात बताई है।अपनी परेशानी को साझा करते हुए एक्ट्रेस शबाना आजमी ने​ लिखा- उन्होंने लोगों को जगरूक करते हुए लिखा कि ठग और धोखेबाजों से सचेत रहें। शबाना ने ट्वीट में लिखा, ‘सावधान, मैं ठगी का शिकार बन गई हूं. #Living Liquidz मैंने ऑर्डर किया था। इसकी पेमेंट भी पहले ही कर दी थी, लेकिन अभी तक सामान डिलिवर नहीं हुआ। उन लोगों ने मेरा कॉल पिक करना भी बंद कर दिया है। मैंने अकाउंट नंबर 919171984427, IFSC- PYTM0123456 में पैसे पेमेंट किए थे. यह living liquidz का पेटीएम बैंक अकाउंट है’शबाना आजमी के ट्वीट करने के थोड़ी देर बाद ही उनका ट्वीट वायरल हो गया। कई फैंस उनको पुलिस में शिकायत करने का सुझाव दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button