*✍️ढाई किलो गांजे की खेप लेजाते एक युवक बाइक सहित कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️ढाई किलो गांजे की खेप लेजाते एक युवक बाइक सहित कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। मुखबिर की पुख्ता सूचना पर आज शनिवार को बड़े रामपुर बेरियर के पास घेराबंदी करके बाईक सवार एक युवक ढाई किलो गांजा की खेप बेचने के फिराक में कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
कोतवाली थाने प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर श्री भागवत सिंह डहरिया को आज मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि पुसौर क्षेत्र से कोई युवक गांजा की खेप लेकर आ रहा है। श्री डहरिया ने इसकी जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह और थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह को देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के दिशा निर्देश में टीआई ने उपनिरीक्षक श्री डहरिया को उचित कार्यवाही के लिए थाने से हमराह प्रधान आरक्षक सुमन चौहान, आरक्षक जितेश्वर चौहान , आनंद निराला के टीम को भेजा था पुलिस टीम ने संदेही को हुलिए के आधार पर बड़े रामपुर बेरियर के पास एक युवक को संदेह के आधार पर उसके पास रखे गांजा और बाइक के साथ पकडा आरोपी ने पुलिस को बताया और गांजे को रायगढ़ बेचने के लिए आना बताया ।कोतवाली पुलिस ने बुलांकी धन गांव पुसौर निवासी राजेन्द्र पिता चोकलाल मालाकार उम्र 19 वर्ष के पास से ढाई किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी बाजार में कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी के आरोप में अवैध गांजा के साथ मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटर क्र. सीजी 13 यूडी 3897 को भी जब्त करके आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button