*✍️टोक्यो ओलिंपिक की टर्फ पर भारत की महिला हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल की लड़ाई हारी....* – RGH NEWS
खेल

*✍️टोक्यो ओलिंपिक की टर्फ पर भारत की महिला हॉकी टीम ब्रॉन्ज मेडल की लड़ाई हारी….*

टोक्यो ओलिंपिक की टर्फ पर भारत की महिला हॉकी टीम डिफेंडिंग चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल की लड़ाई हार गई. रियो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट टीम ने भारतीय हॉकी की महिलाओं को 4-3 से हराया. इस हार के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला ओलिंपिक पदक जीतने का सपना तो टूट गया. पर वो इतिहास रचने में कामयाब रही. दरअसल, ये पहली बार था जब भारत की महिला हॉकी टीम ओलिंपिक की टर्फ पर मेडल के लिए लड़ रही थी. टूर्नामेंट ये दूसरी बार था, जब ग्रेट ब्रिटेन के हाथों भारतीय महिला हॉकी टीम को हार मिली थी. इससे पहले ग्रुप स्टेज पर ग्रेट ब्रिटेन ने उसे 1-4 से हराया था.

भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच ब्रॉन्ज के लिए जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली.

दोनों टीमों ने आखिरी क्वार्टर तक पूरा जोर लगाया. भारतीय महिला हॉकी टीम को खेलते देख लगा ही नहीं कि वो पहली बार ओलिंपिक की टर्फ पर इतना बड़ा मैच खेल रही हैं. उन्होंने ग्रेट ब्रिटेन को टफ फाइट दी. दोनों टीमों के बीच पहला क्वार्टर बगैर गोल के खत्म हुआ. पहले क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिसे वो गोल में बदल नहीं सकी.

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button