*✍️छेड़खानी के आरोप मे कोर्ट ने दी सजा…..6 महीने तक गांव के सभी महिलाओं के कपड़े धोएगा आरोपी….*

पटना। बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर की एक निचली अदालत ने छेड़खानी के आरोपी को अनोखी शर्त पर जमानत दी है। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को गांव के सभी महिलाओं के कपड़े धोने कहा। वह अगले छह महीने तक ये काम करेगा। शर्त स्वीकार करने के बाद कोर्ट ने उसे जमानत दी है।
बता दें कि गांव में करीब 2000 महिलाओं की आबादी है। यानी आरोपी को अगले छह महीने तक फ्री में 2000 महिलाओं के कपड़े धुलने होंगे और उसे आयरन भी करना होगा। साथ ही घर-घर जाकर उसे लौटाएगा। वहीं इसकी निगरानी गांव के मुखिया या सरपंच या किसी भी सम्मानित सरकारी कर्मचारी करेंगे।
बता दें कि 20 वर्षीय आरोपी ललन कुमार पर छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास करने के तहत केस दर्ज हुआ था। कोर्ट में यह आरोप साबित भी हो गया है। एडीजे अविनाश कुमार (प्रथम) ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को जमकर फटकार लगाई। और महिलाओं का सम्मान करने की बात कही।



