छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी रायगढ़ समेत 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश….!!!!*

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने शाम 6.30 बजे के त्वरित पूर्वानुमान बुलेटिन में बताया कि अगले चार घंटों में 20 जिलों में मध्यम से भारी बरसात हो सकती है। बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई। रायपुर में भारी बरसात की वजह से सड़कों पर दिखना बंद हो गया था। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में 8.30 बजे तक 41 मिलीमीटर तक बरसात हो चुकी थी।

जिन जिलों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान बताया था उनमें जशपुर, कोरबा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, बलौदा बाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कोण्डागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, सुकमा और उनके लगे जिले शामिल थे। सोमवार शाम को भी रायपुर में भारी बरसात हुई थी। उस दिन एक घंटे के भीतर रायपुर शहर में 75 मिलीमीटर से अधिक बरसात हो गई थी। माना हवाई अड्‌डे की तरफ और नवा रायपुर क्षेत्र में भी तेज बरसात थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button