छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️छत्तीसगढ़ में कल से थम जाएंगे बसों के पहिए…..अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे बस मालिक…जाने क्या है इनकी मांग…*

रायपुर। कल से प्रदेश में बसों के पहिए थम जाएंगे, मंगलवार 13 जुलाइ से बस मालिकों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू हो रही है, बस मालिक कल से शुरू होने वाली अनिश्चित कालीन हड़ताल की रणनीति बनाने के लिए भी बैठक करेंगे। बता दें कि बस मालिकों का कहना है कि उन्हे कोरोना काल में बड़ी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, बस मालिक सरकार से चालू बसों पर 40 फीसदी यात्री किराया बढ़ाने और जो बसे रोड पर नहीं चल रही हैं उन पर टैक्स माफ करने की मांग कर रहे हैं।



