*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले से सामने आयी दिल दहला देने वाली खबर….दो बेटों ने मिलकर अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट….जाने आखिर क्यों किया बेटो ने ऐसा….*

धमतरी। धमतरी के कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. दो बेटे ने अपने पिता की ही हाथ में पहने कड़ा और ईंट से कूंचकर जान ले ली.मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे 20-22 साल के हैं. रायपुर में ट्रक मैकेनिक का काम करते हैं.मामला कुरुद थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरातराई का है जोरातराई के अशोक साहू जो कि गांव का पंच है, शराब का आदी था. उसकी इस आदत से दोनों बेटे परेशान थे,आज सुबह मृतक ने शराब के नशे में अपनी बाइक में तोड़-फोड़ की थी. बेटों के समझाने पर उन्हें ही मारने लगा. लड़ते लड़ते घर के सामने तालाब तक चले गए. आखिर में बेटों ने अपने बाप की मारपीट का जवाब देना शुरू किया. ईंट और हाथ मे पहने कड़े से इतना मारा की उसकी मौत हो गई. बेटों ने लाश को तालाब में फेंक दिया. बाद में पुलिस को सूचना मिली तब आरोपी बेटे गांव में ही थे. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.



