*✍️छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में अब इस चीज़ को किया जाएगा शामिल....मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम में अब इस चीज़ को किया जाएगा शामिल….मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश….*

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब कक्षा 5वीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में पाठ्यक्रम में महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा शामिल होगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसको लेकर निर्देश दिए हैं. बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने वाली शिक्षा का प्रबंध करने के लिए निर्देश दिए हैं.

CM बघेल ने कहा कि गांवों का भ्रमण कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ जलसंरक्षण और मृदा संरक्षण का महत्व बच्चे समझेंगे.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में अब नयी पीढी को महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षाओं से जोड़ा जाएगा.

गांधीजी के आदर्शो और सिद्धांतों से बच्चों को अवगत कराने के लिए इन्हें कक्षा 5वीं से 12वीं के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा. इसमें शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गांधी जी की मंशा के अनुरूप शिक्षा जाएगी दी.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button