छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️छत्तीसगढ़ ने मारी बाजी…..देशभर में मिला पहला स्थान….पढ़े पूरी खबर…*,

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के लघु वनोपज संग्राहकों को अधिकतम फायदा पहुंचाने के लिए संचालित की जा रही वन धन योजना और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी में छत्तीसगढ़ एक बार फिर टॉप पर है. देशभर में छत्तीसगढ़ को पहला स्थान मिला है.दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार वनोपज से वन आश्रितों का आर्थिक उत्थान के लिए जोरों शोरों से कार्य कर रही है, जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है. लोगों को इसका लाभ मिल रहा है, जिससे लोगों की स्थिति मजबूत हो रही है. प्रदेश विकास की ओर कदम बढ़ा रहा है.



