*✍️गांधी नगर में अवैध शराब बिक्री कर रहे आरोपी को आबकारी ने भेजा जेल…!!!*

1.कायम प्रकरण -01
2.जप्त मदिरा- 31.6बल्क लीटर महुआ मदिरा
3.गिरफ्तार आरोपी-01
4.गैर जमानती प्रकरण धारा-34(1)(क )34(2)59(क )
कलेक्टर रायगढ श्री भीम सिंह और सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल ने अवैध शराब पर सख्त कार्यवाही करने विभाग को निर्देशित किया है.
आबकारी उपनिरीक्षक रायगढ़ शहर आशीष उप्पल को आबकारी नियंत्रण कक्ष में सूचना मिली कि गांधी नगर में अवैध महुआ मदिरा की बिक्री रही है. आशीष उप्पल ने टीम के साथ तत्काल छापामार कार्यवाही की. गांधी नगर निवासी संजय बंजारे पिता बाबूलाल बंजारे थाना चौकी जूटमिल रायगढ के पास 120 प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 180 मिली 21.6 बल्क लीटर और दो 5-5 ली क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन मे रखी 10 लीटर महुआ मदिरा बरामद हुई. आरोपी पॉऊचों मे भरकर शराब बेचता था. आरोपी से कुल 31.6 लीटर महुआ मदिरा बरामद की गई. आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) , 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लेकर जेल दाखिल किया गया
आशीष उप्पल आबकारी उपनिरीक्षक रायगढ़ शहर के साथ टीम मे आरक्षक जयदान तिर्की, जीतेश नायक, गीता देवी कमल, नगर सैनिक दिलीप टण्डन के साथ वाहन चालक संतोष, मकबूल अली की सराहनीय भूमिका रही.



