रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
✍️कोरोना पॉजिटिव पाये 5 व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए,अब रायगढ़ जिले से 11 एक्टिव केस शेष है ✍️*

*
*रायगढ़ कोविड अस्पताल से अब तक कुल 11 व्यक्ति हो चुके हैं डिस्चार्ज*
रायगढ़, 4 जून 2020/ कोविड अस्पताल रायगढ़ से इलाज रत कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 5 व्यक्ति सफल उपचार के पश्चात स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। जिनमें से 4 पुरूष एवं 01 महिला शामिल है। डिस्चार्ज हुए व्यक्तियों में चार रायगढ़ जिले तथा एक जशपुर जिले का निवासी है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के अनुसार नियमित अंतराल में लगातार दो टेस्ट नेगेटिव पाये जाने के पश्चात स्वस्थ व्यक्तियों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाता है। डिस्चार्ज होने के पश्चात सभी को 7 दिनों के लिए आईसोलेशन में रखा जाएगा। अब रायगढ़ जिले से 11 एक्टिव केसेस शेष है, जिनका उपचार जारी है।



