*✍️कोरिया पुलिस का एक और सराहनीय कार्य,07 वर्ष से लापता लड़की को वीडियो कॉल से किया दस्तयाब, परिजनों ने किया पुलिस को आभार व्यक्त….!!!*

07 वर्ष से लापता लड़की को वीडियो कॉल से किया दस्तयाब, वीडियो कॉल से दस्तयाब करने की कोरिया पुलिस की अनूठी पहल
RGHNEWS प्रशांत तिवारी थाना मनेन्द्रगढ़- कोरिया पुलिस द्वारा बीते 02 माह में कई प्रकार की कार्यवाहीयां की जा रही है। आज थाना मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा कोरिया पुलिस की नई पहल के मद्देनजर थाना में बीते 7 साल से लापता लड़की को मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा अपनी सूझबूझ से पुलिस ने ढूढ निकाला। लापता लड़की की पिता के रिपोर्ट पर 07 वर्ष से लड़की की हरसंभव तलाश जारी थी, जिसपर वर्तमान थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ सचिन सिंह और उनकी टीम ने सफलता हासिल कर लिया है। लापता लड़की को वीडियो कॉल के माध्यम से लड़की के पिता से बात कराई गई, बात करते वक्त पिता और बेटी भावुक हो गए, बेटी के बच्चो को देखकर पिता के चहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह ने थाना प्रभारी और उनकी टीम को बधाइयाँ दी है साथ ही एसपी कोरिया ने कहा कि पूर्व में भी वीडियो कॉल के माध्यम से बरामदगी की गई है और आगे भी ये जारी रहेगा।



