देश
*✍️कुछ दिनों में देश भर के कई राज्यों में बहुत भारी वर्षा और आंधी होने की संभावना…मौसम विभाग ने किया अलर्ट….*

नई दिल्ली: इन दिनों देशभर मानसून काफी सक्रिय है और कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ और देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग (MID) ने भविष्यवाणी की है कि दक्षिण बांग्लादेश और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल पर कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले कुछ दिनों में देश भर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान यूपी, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में बारिश की संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर सहित कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चार अगस्त तक बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है।



