रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में जरूरतमंदों को लगातार मिल रहा सहायता…*

*सावित्री नगर, निगम कालोनी के परिवारों को मिला सूखा राशन*

*जेलपारा के विस्थापितों को हरसंभव होगा मदद-कमिश्नर*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ जिला कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में आज पुनः नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के निर्देशन में नगर निगम की टीम ने बजरंग पारा सावित्री नगर निगम कॉलोनी में राशन वितरण किया ।
विदित हो कि वार्ड क्रमांक 29 जेल पारा में सन 2015-16 दरम्यान नवनिर्मित जेल निर्माण अंतर्गत 47 मकान प्रभावित हुए थे जिन्हें निगम कॉलोनी सावित्री नगर में विस्थापित किया गया था आज कॉलोनी वासियों ने कलेक्टर से आग्रह किया कि लॉक डाउन की अवधि बढ़ जाने से खाने पीने की किल्लत हो रही है काम भी नही चल रही है,जिसे संज्ञान में लेकर कलेक्टर भीम सिंह ने निगम आयुक्त आशुतोष पांडे को त्वरित ब्यवस्था करने के साथ राशन वितरण का निर्देश दिया उसी तारतम्य में आज नगर निगम की टीम जिसमे राजस्व निरीक्षक मकरध्वज मालाकार,राजेश बैरागी,पी आर ओ दीपक आचार्य,मुन्ना सिंह ने लगभग 60 परिवारों को राशन वितरित किया।सभी हितग्राहियो ने कलेक्टर एवम आयुक्त को साधुवाद दिया।

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि कलेक्टर सर के निर्देशानुसार आज निगम की टीम ने सावित्री नगर निगम कालोनी के परिवारों को सूखा राशन प्रदान किया गया,2015 -16 में जेल निर्माण दरम्यान वार्ड क्रमांक 29 के कुछ परिवार प्रभावित हुए थे जिन्हें निगम के कालोनी में विस्थापित किया गया था। चूंकि आज वहाँ के महिलाओं ने कलेक्टर सर को जाकर लॉक डाउन में हो रही परेशानियों से अवगत कराया जिसके बाद उन्हें आज राशन वितरित किया गया,आगे भी उन्हें हरसंभव सहायता दिए जाने आश्वासन दिया गया है।

राजस्व निरीक्षक मकरध्वज मालाकार ने बताया कि कमिश्नर सर के निर्देशन में सावित्री नगर निगम कालोनी जो जेलपारा से विस्थापित थे उन परिवारो को जाकर 60 परिवारों को सूखा राशन वितरित किया गया, राशन पैकेट में चावल,दाल,तेल,आलू,प्याज,मशाला,हल्दी,सोया बड़ी ,चना आदि खाद्य सामग्रियां दी गई है जो एक परिवार के हफ्ते भर के लिये पर्याप्त है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button