*✍️कलेक्टर पर रेप का आरोप,कलेक्टर चैंबर में ही संबंध बनाने की शिकायत क्या है पूरा मामला पढ़े पूरी खबर✍️*

RGH NEWS जांजगीर छत्तीसगढ़ में एक कलेक्टर पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगा है। 2007 बैच के इस IAS अफसर पर जांजगीर कलेक्टर रहते रेप का ये सनसनीखेज आरोप लगा है। शिकायत के बाद अब कलेक्टर यशवंत कुमार ने एसपी पारूल माथुर को जांच के निर्देश दिये हैं। वहीं चीफ सिकरेट्री आरपी मंडल ने भी कहा है कि उनके पास अभी कोई जानकारी नहीं आयी है, लेकिन इस मामले में वो जानकारी लेकर परीक्षण करायेंगे। जिस महिला ने ये गंभीर आरोप लगाया है, वो शादीशुदा है और पूर्व जनपद सदस्य भी रही है। पुलिस को मिली इस शिकायत के समर्थन में महिला ने कई साक्ष्य भी दिये हैं।
महिला का आरोप है कि 15 मई को उसके साथ कलेक्टरेट में ही कलेक्टर ने अपने चैंबर में ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि महिला को एनजीओ का काम दिलाने के एवज में कलेक्टर ने उसे झांसा दिया और उसका बलात्कार किया। आरोप है कि महिला के साथ एक बार नहीं कई दफा कलेक्टर ने शारीरिक संबंध बनाया और बार-बार ये झांसा देता रहा कि जल्द ही उसके एनजीओ को काम दिला देगा, लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद भी कलेक्टर ने महिला का काम नहीं किया।
महिला ने कलेक्टर के साथ अपनी बातचीत की रिकार्डिंग और कुछ तस्वीरें भी पुलिस को दी है। महिला ने जो बातचीत और मैसेज के सबूत दिये हैं, उसमें कलेक्टर की उससे नियमित बात होती थी। हैरानी की बात ये है कि महिला से ना सिर्फ कलेक्टर आपत्तिजनक बातें किया करते थे, बल्कि पर्सनल तस्वीरों की भी डिमांड किया करते थे। कई दफा कलेक्टर ने महिला की प्राइवेट पार्टी भी तस्वीरें मोबाइल पर मंगायी थी।
कलेक्टर को जैसे ही महिला का बदला व्यवहार नजर आया, उन्होंने उसे उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, यही नहीं महिला का आरोप है कि उसके पति को नौकरी से बर्खास्त तक करने की धमकी दी गयी। कलेक्टर की दबंगई देखकर महिला सहम गयी। आरोप है कि इसलिए कलेक्टर रहते तक वो चुप रही और अब तबादला होने के बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी है। महिला ने जांजगीर महिला थाने में कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।



