*✍️ओडिशा से मोटर सायकल पर शराब ला रहा आरोपी अमलीपाली में गिरफ्तार….*

● *आरोपी से पैशन प्रो मोटर सायकल, 20 लीटर महुआ शराब की जप्ती, #सरिया पुलिस की कार्रवाई*….
थाना सरिया क्षेत्र अन्तर्गत आज दिनांक 01/09/21 के सुबह सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर अमलीपाली के पास नाकेबंदी कर मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहे आरोपी को पकड़ा गया है । आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब एवं मोटर सायकल की जप्ती की गई है, आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटर सायकल पर ओड़िशा से शराब लेकर सरिया की ओर आ रहा है । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ को कार्रवाई के लिये रवाना किया गया, स्टाफ द्वारा *हिच्छापुर रास्ता, अमलीपाली में* छिपकर आरोपी के आने का इंतजार किये । सुबह भोर में एक व्यक्ति बोरी में बांध कर कुछ सामान लाता दिखा जिसे रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम *विनोद कुमार सिदार पिता सीताराम सिदार उम्र 24 वर्ष साकिन अमलीपाली* का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से मोटर सायकल में बंधा हुआ प्लास्टिक के बोरी अंदर प्लास्टिक के थैला में 20 लीटर महुआ शराब मिला । आरोपी से *20 लीटर महुआ शराब कीमती ₹2,000 एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन CG-13-AK 0648* की जप्ती कर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।



