*✍️आबकारी उडनदस्ता टीम की कार्यवाही में 16 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी जेल दाखिल.....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️आबकारी उडनदस्ता टीम की कार्यवाही में 16 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी जेल दाखिल…..*

रायगढ़ जिले में महुआ शराब के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के सख्त दिशानिर्देश के तहत आबकारी विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है..

दिनांक 22 जुलाई 2021 को आबकारी उडनदस्ता सहायक प्रभारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली की घरघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम रायकेरा के माझा पारा में मुरलीधर राठिया द्वारा अवैध महुआ शराब का बिक्री किया जा रहा है तथा घर में वह भारी मात्रा में महुआ लाहन भी रखा हुआ है।। आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा एक छद्म क्रेता को मुरलीधर के घर ₹100 का नोट देकर महुआ दारू खरीदने के लिए भेजा गया.. जब क्रेता द्वारा ₹100 का दारू खरीद कर लाया गया तब रायकेरा निवासी मुरलीधर राठिया के घर दबिश दी गई तथा उसके कब्जे से 16 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया तथा लगभग डेढ़ सौ किलो महुआ पास को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा34(1)(क)34(ख) 34(2) एवं 59 (क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।। माननीय न्यायालय के आदेश पर देर शाम को आरोपी को जेल दाखिल किया गया ।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उडनदस्ता सहायक प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया साहू निर्मल साहू अजय कसेर धर्मेंद्र साहू एवं महिला सैनिक सुनीता निराला उपस्थित रहे।। आबकारी उडनदस्ता टीम ने बताया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button