*✍️आज लॉन्च होगा डिजिटल वोटर कार्ड, जानें- कैसे और कौन कर सकता है डाउनलोड...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️आज लॉन्च होगा डिजिटल वोटर कार्ड, जानें- कैसे और कौन कर सकता है डाउनलोड…!!!*

 

RGHNEWS इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो पहचान पत्र य(Photo Identity Card) कार्यक्रम 25 जनवरी को आधिकारिक रूप से लॉन्च (Launch) किया जाएगा. इसके बाद मतदाताओं (Voters) को चुनाव आयोग की वेबसाइट से अपने वोटर कार्ड की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड (Download) करने की अनुमति होगी. आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य पहचान प्रमाण पहले से ही डिजिटल फॉर्मेट में मौजूद हैं. यह पहली बार होगा जब सरकार डिजिटल फॉर्मेट(Digital Format) में मतदाता पहचान पत्र जारी करेगी. 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस है. इसीदिन इस कार्यक्रम को लॉन्च किया जाएगा.

पीडीएफ फॉर्मेट में होंगे सभी पहचान पत्र

सभी डिजिटल मतदाता पहचान पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में होंगे. नए मतदाताओं को उनके वोटर आईडी कार्ड की हार्ड कॉपी भी मिल जाएगी. डिजिटलीकरण से यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव से पहले मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने में कोई देरी न हो. इसके अलावा, डिजिटल कार्ड से कार्ड, माइग्रेशन जैसे नुकसान की स्थिति में मदद मिलेगी. डिजिलॉकर पर डिजिटल वोटर आईडी कार्ड स्टोर किए जा सकते हैं.

डिजिटल कार्ड पर जनसांख्यिकी के साथ एक सुरक्षित क्यूआर कोड होगा, जिससे इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सके. इसके लिए Log on to https://voterportal.eci.gov.in/, or https://nvsp.in/Account/Login पर लॉगइन करना होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button