*✍️आखिर क्यों हिंडालको की बुरी नजर किसानों की जमीन पर है....मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया शिकायत पत्र...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️आखिर क्यों हिंडालको की बुरी नजर किसानों की जमीन पर है….मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया शिकायत पत्र…!!!*

हिंडालको कोल माइन्स प्रबंधन पर मनमानी और दादागिरी का आरोप लगाते हुए प्रभावित किसानों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर अपने ऊपर हो रहे जुल्मों सितम को बयां किया। यहां पहुंचे किसानों ने बताया कि गारे-पेलमा कोल ब्लाक 4/4 बांजीखोल के अंतर्गत ग्राम कोडकेल के किसानों के जमीनों को हिन्डाल्को कंपनी द्वारा जबरन बुलडोज़र चलाकर समतल किए जा रहा है। इस बात की शिकायत लेकर प्रभावित ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचे और कंपनी की ओर से की जा रही मनमानी की शिकायत मुख्यमंत्री के नाम करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। आपको बता दें कि ग्राम कोडकेल गारे पेलमा कोल ब्लाक 4 / 4 माजीखोल के अंतर्गत एक ग्राम है। यहाँ के जमीन का अधिग्रहण सन् 2012 में निको कंपनी के लिए शासन द्वारा किया गया था जिसमें वर्तमान में हिंडाल्को कोल माईंस कार्यरत है।

गांव के जमीनों का अधिग्रहण बिना ग्राम सभा में निर्धारित तिथि तक अनुमोदन, किसानों के सहमति एवं दावा आपत्ति आदि प्रकियों के तहत नहीं किया गया था इसलिए नीचे दर्शाये गये किसानों द्वारा उच्च न्यायालय बिलासपुर में केस दर्ज किया गया है । जिनके केस कमांक WA/161/2020. WA/34/2020 एवं WA/70/2020 है। किसानों की माने तो केस न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद दिनांक 03.02.2021 को हमारे खेतों को डोजर चलाकर समतल कर दिया गया है। कुछ जमीनों पर फसल भी लगा हुआ था एवं अपने अधीन कर लिया गया है। इस दौरान मौके में कंपनी के अधिकारी कर्मचारीगणों के अतिरिक्त पुलिसबल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा भी मौजूद थे। किसानों नेे कहा कि यदि प्रशासन की ओर से इस कंपनी की दादागिरी को समाप्त नहीं किया जाता है तो इसके लिए उन्हें सड़क पर उतरना होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button