*✍️अब रायगढ़ पुलिस एवं SP संतोष कुमार सिंह की इस कार्य को,राष्ट्रीय मीडिया में, अब देश के बड़े अंग्रेजी अखबारों में भी छपा रायगढ़ पुलिस का यह कारनामा, पढ़िये पूरी खबर...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️अब रायगढ़ पुलिस एवं SP संतोष कुमार सिंह की इस कार्य को,राष्ट्रीय मीडिया में, अब देश के बड़े अंग्रेजी अखबारों में भी छपा रायगढ़ पुलिस का यह कारनामा, पढ़िये पूरी खबर…!!!*

रायगढ़  देश के कई नामी मीडिया में रायगढ़ जिले की पुलिस के सोशल पोलिसिंग की जमकर तारीफ हो रही है खासकर इस कोरोना काल में जबकि पुलिस को सामान्य पोलिसिंग में भी दिक्कत हो रही थी वैसे में रायगढ़ पुलिस ने हजारों लोगों को खाना खिलाया। इस बात की तारीफ आल इंडिया IPS एसोसिएशन ने भी की थी।

 

कोरोना काल में पुलिस ड्यूटी में भी काफी रिस्क था। न PPE किट न बचाव और सुरक्षा के बड़े साधन फिर भी पुलिस न सिर्फ अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद थी बल्कि लोगों के भोजन की भी व्यवस्था कर रही थी। उन्होंने ऐसे लोगों के लिए अपने आफिस हमेशा खोलकर रखा था जिनके पास भोजन के इंतजाम नहीं थे। खासकर वे लोग जो रोज कमाते खाते थे और लॉक डाउन की वजह से कुछ कर नहीं पा रहे थे। ऐसे 36 हजार से ज्यादा लोगों को रायगढ़ पुलिस ने खाना खिलाया।

रायगढ़ पुलिस ने ऐसे लोगों के लिए फ़ोन पर, ट्वीट करने पर, मैसेज किये जाने पर घर पहुंचकर खाना मुहैया करवाया।

रायगढ़ पुलिस का यह काम दूसरे जिले के पुलिस से अलग करती है यही कारण है कि देश भर के मीडिया ने उनके काम को सराहा और अपने अखबारों में जगह दी। संडे पॉजिटिव स्पेशल में sunday standerd, new indian express जैसे देश के नामी गिरामी अखबारों ने रायगढ़ पुलिस के इस स्टोरी को कवरेज दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button