✍जानिए जनधन महिला खाताधारकों को जून माह व अंतिम क़िस्त की 500₹ कब मिलेगी ? आपके अकाउंट की आखरी संख्या से जाने !!✍

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत, प्रधानमंत्री जनधन योजना के महिला खाताधारकों को 500₹ तीन माह तक देने का ऐलान किया गया था जिसके तहत महिला जनधन खातों में 500₹ की 2 क़िस्त भेजी जा चुकी है तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज की 3 व अंतिम क़िस्त बैंकों में भेजी जा रही है…
भारतीय बैंक संघ ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है और खाताधारकों से कहा है कि आपकी पैसे पूरी तरह सुरक्षित हैं बैंकों में भीड़ से बचने के लिए नीचे वाले समय सारणी के अनुसार ब्रांच, CSP, बैंक मित्रों से रक़म लें। सरकार ने महिला खाताधारकों के खाते में 500₹ की तीसरी किस्त डालना शुरू कर दिया है
आप अपने जनधन अकाउंट का आखिरी संख्या देख कर दिए गए निम्न तारीख को पैसे निकल सकते है 👇 देखे सूची …
5 जून – आखिरी संख्या 0 या 1 है
6 जून – आखिरी संख्या 2 और 3 है
8 जून – अखिरी संख्या 4 या 5 है
9 जून – आखिरी संख्या 6 या 7 है
10 जून – आखिरी संख्या 8 या 9 है




