✍छत्तीसगढ़ में कोरोना से तीसरी मौत , एम्स रिफर करने के दौरान रस्ते में हुई महिला की मौत , पढे पूरी खबर ..✍

रायपुर / भिलाई : प्रदेश में कोरोना से मौत की तीसरी खबर सामने आई है आज सुबह मिली जानकारी के अनुसार भिलाई चरोदा दादर रोड मे न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी की रहने वाली महिला की तीन दिन से तबियत ख़राब थी महिला को पहले रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मंगलवार दोपहर को एम्स में रिफर किया गया था लेकिन एम्स पहुंचने से पहले ही रस्ते में महिला की मौत हो चुकी थी जिसके बाद कोरोना जांच के लिए सेम्पल लेकर शव को सुरक्षित रखवा दिया गया था देर रात को जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुुुई
भिलाई – चरोदा निगम क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला है जिसके बाद प्रशासनिक अमले के बीच हड़कंप मच गया फिर वही जिला मुख्यालय से पहुंची जिम्मेदार अधिकारियों की टीम ने नगर निगम और पुलिस बल के साथ हाउसिंग बोर्ड कालोनी चरोदा को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर अपने घेरे में ले लिया है
चौका देने वाली बात है की भिलाई चरोदा में जिस वृद्ध महिला की मौत के बाद कोरोना संक्रमण होना पाया गया है वह पूरे लॉकडाउन में घर पर ही रही वहीं उस घर में बाहर से भी कोई आया नहीं है मृतका का पोता लॉकडाउन के दौरान वर्क फ्राम होम पर है बावजूद इसके मृत वृद्धा में कोरोना संक्रमण पाए जाने से प्रशानिक अमला हड़कंप है



