होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने गए पति पत्नि की मौत...देखकर बच्चे रह गए दंग, जानें पूरा मामला – RGH NEWS
देश

होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने गए पति पत्नि की मौत…देखकर बच्चे रह गए दंग, जानें पूरा मामला

dead body of husband and wife found in bathroom: गाजियाबाद। एक ओर जहां पूरा देश होली का पर्व मना रहा था वहीं दूसरी ओर एक परिवार में मातम छा गया। यूपी के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने के लिए गए पति पत्नि की मौत हो गई। जब दोनों काफी देर के बाद बाहर नहीं निकले तो बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया।

वहीं होली के मौके पर परिवार में चीत्कार मच गई। पुलिस ने बताया कि हादसा बाथरूम में लगे गैस गीजर के कारण हुआ है। जानकारी के मुताबिक घटना गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित अग्रसेन विहार की है। पति-पत्नी की पहचान दीपक (40) और शिल्पी (36) के रूप में हुई है। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार को दोनों ने साथियों और अन्य लोगों के साथ होली खेली थी। इसके बाद दोनों बाथरूम में नहाने के लिए चले गए। घर में उनके दो बच्चे और परिवार के लोग मौजूद थे।

Read more:Raigarh News: स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हेतु चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में नहीं चलेगी लापरवाही-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

dead body of husband and wife found in bathroom : बताया गया है कि पानी को गर्म करने के लिए उन्होंने गैस गीजर चालू किया था। काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकलने और कोई आवाज भी नहीं आने पर उनके बच्चों ने शोर मचा गया। परिवार के लोग उनके कमरे में पहुंचे। उन्होंने भी आवाज दी, लेकिन कोई आवाज अंदर से नहीं आई। इसके बाद उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button