अन्य खबर

होम थियेटर ब्लास्ट मामले में खुलासा, दुल्हन का प्रेमी ही निकला मास्टरमांइड

कवर्धाः छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुए होम थियेटर ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले का मास्टरमाइंड नई नवेली दूल्हन का प्रेमी ही निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रिपसेप्शन के दिन प्रेमी ने घर में होम थियेटर छोड़ा था।

SP लाल उमेन्द सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रिपसेप्शन के दिन प्रेमी ने घर में होम थियेटर छोड़ा। होम थियेटर में अमोनियम नाइट्रेट मिला हुआ था। शादी की रात दूल्हा के साथ प्रेमी का विवाद भी हुआ था।

हेमेंद्र मेरावी की शादी रामनवमी के दिन उसके गांव से करीब 30 किमी दूर ग्राम अंजना में हुई थी। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे शादी में मिले उपहारों को परिवार के लोग खोल रहे थे। इसमें उपहार में मिला होम थियेटर भी था। इसे भी खोलकर चालू किया गया लेकिन इसी दौरान इसमें जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना भयानक था कि कच्चा मकान ढह गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से हेमेंद्र मेरावी (25) बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button