छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
होटल में ऐसा काम कर रहे थे आत्मानंद स्कूल के छात्र

104 students of Atmanand School suspended: भाटापारा। बलौदाबाजार भाटापारा के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्राचार्य ने कक्षा 11 और 12वीं के 104 बच्चों को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
दरअसल, बलौदाबाजार भाटापारा के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा 11 और 12वीं के 104 बच्चों ने स्कूल परिसर से बाहर फेयरवेल पार्टी की, जिससे उनके प्राचार्य केशव देवांगन नाराज हो गए। इतना ही नहीं छात्रों की इस हरकत को देखते हुए वो मनमानी करने पर उतर आए और उन्होंने पार्टी में शामिल सभी बच्चों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है।
Follow Us