होटल के कमरे में मिली पत्रकार की लाश,जांच में जुटी पुलिस – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

होटल के कमरे में मिली पत्रकार की लाश,जांच में जुटी पुलिस

डोंगरगढ़: Journalist hanged:  छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पत्रकार की लाश एक लॉज से बरामद की गई। बताया जा रहा है कि पत्रकार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनकी लाश डोंगरगढ़ के राधिका लॉज में फंदे पर लटकती मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

Journalist hanged:  मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार तिल्दा के रहने वाला है। उनका एक निजी चैनल में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि तिल्दा नेवरा निवासी युवक संतोष छाबड़िया लॉज में रुके थे जो दोपहर में खाना खाकर रूम में गए

जिसके बाद शाम 5.30बजे जब लॉज के मालिक ने रूम का दरवाजा खटखटाया पर जब काफी देर तक दरवाजा नही खुला तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने जब रूम का दरवाजा तोड़ा वो युवक की लाश फंदे में झूलती मिली, जिस पर पुलिस ने युवक के परिजनों को जानकारी देकर मर्ग इंटीमेशन कायम किया है।

 

Related Articles

Back to top button