देश

हैवानियत की हदें पार 11 साल की लड़की को अगवा कर किया रेप…

Himachal Pradesh जिला शिमला के कोटखाई थाने के तहत 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उसने कहा है कि वह अपने पति और 2 बेटियों के साथ कोटखाई क्षेत्र के तहत आते एक गांव में 4 महीने से रह रही है। उसकी 11 वर्षीय बड़ी बेटी 17 मार्च को लापता हो गई जोकि 18 मार्च को गांव बदायों निवासी के डेरे में मिली, जहां उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस द्वारा धारा 376 आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया तथा आगामी कार्रवाई की जा रही है

 

Also Read AIR India में 371 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई…

 

Related Articles

Back to top button