हिमाचल के नए मुख्यमंत्री नाम हुआ तय

Himachal:हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है। यहां 68 में से 40 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। अब कांग्रेस आलाकमान वहां मुख्यमंत्री का नाम तय करने की कवायद में जुट गया है। हालांकि सीएम पद के कई दावेदार होने के कारण वहां दुविधा की स्थिति बनती दिख रही है
कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के अलावा सुखविंदर सिंह सुक्खू, उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और चंदन कुमार के नाम इस रेस में हैं, लेकिन इस पद के लिए प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। लेकिन सूत्रो का कहना है कि सुखविंदर सिंह प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे।
Read more:197 जिलों में युवाओं के लिए प्रशिक्षुता मेला आयोजित करेगी मोदी सरकार
5वीं बार विधायक चुने गए हैं सुखविंदर सिंह
Himachal: 58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस कैंपेन कमेटी के प्रमुख हैं। वह हिमाचल में रिकॉर्ड 5वीं बार विधायक चुने गए हैं। इस बार उन्होंने बीजेपी के विजय अग्निहोत्री को 3363 मतों के अंतर से हराया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीजी और एलएलबी की पढ़ाई की है। सुक्खू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में तब की थी जब वह सरकारी कॉलेज संजौली, शिमला में छात्र थे।



