हद से ज्यादा ब्लैक या लेमन टी पीने से हो सकती है किडनी संबंधित बीमारियां.... – RGH NEWS
स्वास्थ्य

हद से ज्यादा ब्लैक या लेमन टी पीने से हो सकती है किडनी संबंधित बीमारियां….

Health Tips भारत में ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो अपने दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ करते हैं. दरअसल, ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि चाय पीने से आलस खत्म हो जाएगा तो तुरंत अपना काम शुरू कर पाएंगे. ऐसा होता भी है कि चायपत्ती में कैफीन होती है इसलिए चाय पीते ही ताजगी महूसस होने लगती है. कोई व्यक्ति दिन में एक या 2 कप चाय पी रहा है तो इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा यानि दिन में 5-8 कप चाय पीता है तो उसे भी पेट से जुड़ी दिक्कतों और बीमारी का सामना करना पड़ सकता है. नेटवर्क 18 में छपी खबर के मुताबिक सिर्फ दूध वाली चाय ही नहीं बल्कि लेमन टी, ग्रीन ची , ब्लैक टी भी हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

कोरोनाकाल ने हमें समझाया कि हेल्थ अच्छा रखना है तो खुद का खास ख्याल रखना होगा. साथ ही विटामिन सी का चलन कोरोना के प्रकोप के बाद से ही बढ़ा है. कई लोग ऐसे हैं जो दूध वाली चाय की जगह ब्लैड, लेमन और ग्रीन टी पीते हैं ताकि उन्हें गैस और एसिडिटी की समस्या न हो.इन सब के अलावा लोगों के बीच विटामिन सी प्रचलन भी काफी बढ़ा है. लेकिन हमें यह समझना होगा कि कोई भी चीज हद से ज्यादा खाना पीना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इन सब के ज्यादा इस्तेमाल से किडनी में पथरी भी हो सकता है.

 

हद से ज्यादा विटामिन सी खाना हेल्थ के लिए खतरनाक है

 

Read more TATA की कारें इस महीने से होंगी महंगी, जानें पूरी डिटेल….

 

 

 

Health Tipsकुछ लोगों को कई कप ब्लैक टी पीने की आदत होती है. साथ ही लेमन टी भी कुछ लोग बहुत पीते हैं. जिसकी वजह से शरीर में ऑक्सीलेट की मात्रा बढ़ती है. विटामिन सी शरीर के लिए जरूरी है. शरीर का ग्रोथ ठीक रहे इसलिए विटामिन सी जरूरी है. हमें हर रोज 75 से 90 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत पड़ती है. अगर शरीर में विटामिन सी की कमी है तो डॉक्टर 1000 मिलीग्राम तक विटामिन सी सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं.

 

 

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Related Articles

Back to top button