स्वास्थ्य विभाग के गोदाम में लगी आग,10 लाख से ज्यादा का मेडिकल सामान जलकर राख – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

स्वास्थ्य विभाग के गोदाम में लगी आग,10 लाख से ज्यादा का मेडिकल सामान जलकर राख

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में स्वास्थ्य विभाग के गोदाम में आग लग गई। आग लगने की वजह से अंदर रखा 10 लाख रुपए से ज्यादा का मेडिकल सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि जब गोदाम की तरफ से सुबह तेज धुआं उठने लगा था, तब लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद पूरे मामले का पता चल सका है।

जिले के CMHO ऑफिस के पास ही मेडिकल डिपार्टमेंट का गोदाम है। यहां दवाईयां, वेटिंलेटर, मेडिकल इक्विपमेंट समेत अन्य सामान रखे जाते हैं। इस बीच रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को यहां हादसा हो गया। कहा जा रहा है कि देर रात ही गोदाम के अंदर आग लग गई थी। क्योंकि कमरे के अंदर आग की काफी तेज लपटें थीं।

घटना के बारे में पता तब चल पाया। जब सुबह के वक्त लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जिसके बाद पुलिस और दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलने के बाद करीब सुबह 6 बजे ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। जिसके बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

इस मामले को लेकर सीएमएचओ ड़ॉ. एन आर नवरत्न ने बताया कि अंदर मेडिकल से संबंधित सामान रखा था। उन्होंने अनुमान जताया कि करीब 10 लाख से ज्यादा का माल था। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि अंदर आग कैसे लगी। मगर आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अंदर आग लगी होगी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।

Related Articles

Back to top button