स्टार ब्वॉय क्लब ने दी पुलवामा में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

स्टार ब्वॉय क्लब ने दी पुलवामा में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि

रायगढ़। 14 फरवरी 2019 में पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों को आज स्टार ब्वॉय क्लब जोगीडीपा द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई । क्लब के सदस्यों द्वारा मोमबत्ती जलाकर शहीद वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी । क्लब के सदस्य सुभाष अग्रवाल द्वारा देश की प्रति अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीद जवानों को क्लब की तरफ से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन की गई । इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्य आकाश सारथी ,संजू सारथी ,नरम वीर सारथी, गोविंदा सारथी सहित क्लब सभी सदस्य उपस्थित रहे । अंत में भारत माता की जय और सभी वीर जवानों अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाकर कार्यक्रम को समाप्त की गई ।O

Related Articles

Back to top button