सोशल मीडिया पर BJP के पूर्व विधायक के जन्मदिन का अश्लील डांस हुआ वायरल

मनेंद्रगढ़। प्रदेश में जहां एक ओर चुनावी शोर मची हुई है। वहीं दूसरी ओर अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी के जन्मदिन का है। वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग अश्लील डांस कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग कार्यक्रम में नोट लूटाते नजर आ रहे हैं।

Read more: CG Congress 1st list:कांग्रेस ने पहली सूची में इन नेताओं के नाम पर लगाई मुहर!
आपको बता दें कि हाल ही में मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी का जन्मदिन था। जिसमें उन्होंने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। लेकिन इस कार्यक्रम में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में कुछ लोग अश्लीली डांस कर रहे थे। वहीं कुछ लोग पैसे लूटाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



