सोना-चांदी के रेट में आज फ‍िर आई भारी ग‍िरावट; जानिए आज का लेटेस्ट रेट.... – RGH NEWS
बिजनेस

सोना-चांदी के रेट में आज फ‍िर आई भारी ग‍िरावट; जानिए आज का लेटेस्ट रेट….

Gold Price 16th May: सोने और चांदी के रेट में लगातार दूसरे द‍िन ग‍िरावट देखी गई. सोना ग‍िरकर 61,000 रुपये के स्‍तर पर पहुंच गया. चांदी के रेट भी तेजी से नीचे आए हैं. अगर आप भी सोने-चांदी या इससे बनी ज्‍वैलरी खरीदने का प्‍लान कर रहे हैं तो आज की ग‍िरावट के बेस पर आपको कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे. मंगलवार को सर्राफा बाजार और मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) दोनों ही मार्केट में सोने और चांदी में ग‍िरावट आई. MCX पर भी दोनों कीमती धातुओं के रेट में नरमी देखी गई.

 

80,000 रुपये प्रत‍ि क‍िलो हो जाएगी चांदी!

MCX पर बाजार में ग‍िरावट
मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को सोने और चांदी दोनों में ही ग‍िरावट देखने को म‍िली. दोपहर के समय चांदी को 802 रुपये की ग‍िरावट के साथ 72600 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर ट्रेड करते देखा गया. वहीं, सोना 282 रुपये की ग‍िरावट के साथ 60745 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले सोमवार को सोना 61027 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 73402 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई थी.

सर्राफा बाजार में भी टूट दर्ज हुई
सर्राफा बाजार का रेट इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (https://ibjarates.com) की तरफ से जारी क‍िया जाता है. मंगलवार दोपहर 12 बजे जारी रेट के अनुसार सोना 129 रुपये की लुढ़ककर 61079 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह चांदी 440 रुपये ग‍िरकर 72015 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर देखी गई. इससे पहले सोमवार को चांदी का रेट 72455 रुपये पर और सोना 61208  रुपये पर बंद हुआ था.

 

Also read रायपुर में तेज रफ्तार टैंकर ने बस को मारी टक्कर, 40 यात्री घायल…

 

 

Gold Price 16th Mayमंगलवार को 23 कैरेट वाला सोना 60963, 22 कैरेट वाला सोना 56067 रुपये और 20 कैरेट वाला गोल्‍ड 45906 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया. सोने-चांदी की कीमत में प‍िछले कुछ समय से तेजी से उठा-पटक चल रही है. फ‍रवरी में एक समय सोना ग‍िरकर 55000 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर पहुंच गया.

Related Articles

Back to top button