देश

सेना में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Indian Army Vacancy 2023: अगर आप 10वीं पास हैं और भारतीय सेना में नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके अच्छा मौका है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी के जरिये इंडियन आर्मी के दक्षिणी कमान के लिए भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी कल, 18 सितंबर 2023 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है। यहां देखें वैकेंसी की पूरी डिटेल्स..

इन पदों पर होगी भर्ती

जारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन के अनुसार जिन खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उनमें एमटीएस (मैसेंजर) के 13 पद, एमटीएस (दफ्तर) के 3 पद, धोबी के 2 पद, कुक के 2 पद, मजदूर के 3 पद और एमटीएस माली के 1 पद शामिल हैं। आवेदन मुख्यालय दक्षिणी कमान (सेना) की आधिकारिक वेबसाइट hqscrecruitment.in के जरिए करना होगा।

आवेदन की प्रमुख तिथि

आवेदन की शुरुआती तारीख : 18 सितंबर 2023

आवेदन की आखिरी तारीख : 8 अक्टूबर 2023

Read more: IDBI बैंक ने स्पेशल FD स्कीम की समय सीमा को इतने दिनों के लिए आगे बढ़ाया

उम्मीदवार की योग्यता

भर्ती विज्ञापन के अनुसार  कैंडिडेट्स का 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों को संबंधित पद पर काम करने का अनुभव होना चाहिए।

कैसे होगा चयन

इन पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और अंग्रेजी भाषा से प्रश्न पूछे जाएंगे। स्किल टेस्ट में वहीं उम्मीदवार शामिल होंगे, जो लिखित परीक्षा में पास होंगे।

उम्मीदवार की आयु सीमा

कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं ऊपरी उम्र सीमा में ओबीसी कैटेगरी को 3 वर्ष और एससी व एसटी को 5 वर्ष की छूट भी दी गई है।

कितनी होगी सैलरी

इंडियन आर्मी में मल्टी टास्किंग स्टाफ की सैलरी सालाना 4.2 लाख तक (Level 1, Rs 18000/-) होगी।

कैसे करें आवेदन

Indian Army Vacancy 2023 ऑफिशियल वेबसाइट hqscrecruitment.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
एमटीएस भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
नोटिफिकेशन में बताए गए नियमों के अनुसार अप्लाई करें

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button