छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

सेकड़ो युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने युंका नेता राकेश पाण्डेय की अगुवाई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का किया जोरदार स्वागत

जनचौपाल को लेकर रायगढ़ दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे ही रायगढ़ पहुंचे हेमुकुलानी चौक पर युवाओं की टोली ने अपने नेता के आगमन पर जोरदार अभिनंदन किया,इस दौरान कका जिंदाबाद, कका जिंदा है के नारों से समा गूंज गया,मुख्यमंत्री जी का जब भी आगमन होता है युवाओं का ये ग्रुप आतिशी स्वागत करता है इस बार भी इन्होंने जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन किया।

साथ ही मुख्यमंत्री जी का काफिला स्टेडियम वाले रास्ते से निकला वहां पर एन एस यु आई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल जी का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button