देश

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा! 24 वर्षीय युवती चला रही थी देह व्यापार

ठाणे, 11 फरवरी । महाराष्ट्र के ठाणे में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 24 वर्ष की एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि युवती मुंबई के अंधेरी की रहने वाली है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा में एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को एक नकली ग्राहक द्वारा देह व्यापार की पुष्टि की गई थी, जिसके बाद कलवा नाका से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया।

 

Related Articles

Back to top button