रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
सूचना का अधिकार अधिनियम पर कार्यशाला 24 जून को

Raigarh News रायगढ़, 22 जून2022/ सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियों हेतु 24 जून 2022 को रायगढ़ में दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग रायपुर से राज्य सूचना आयुक्त श्री अशोक अग्रवाल, श्री मनोज त्रिवेदी और श्री धनवेन्द्र जायसवाल के अलावा संयुक्त संचालक धनंजय राठौर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की विस्तृत जानकारी देंगे।
राज्य सूचना आयुक्तगण जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी की सूचना का अधिकार अधिनियम से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे और जनसूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के प्रश्नों का जवाब देंगे।
Follow Us