सुशासन के लिए मोदी की गारंटी पर कर रहे काम : श्री विष्णु देव साय

है।
बीते वर्षों में लाई गई योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यदि ये योजनाएं छत्तीसगढ़ के हित में हों तो इन्हें बढ़ाएंगे। जशपुर को सुंदर बनाने के लिए क्या योजना है इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि यहां पर पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हैं। यहां ऐसे जंगल है कि भीतर सूरज की रौशनी नहीं पहुंच पाती, बहुत अच्छे जलप्रपात है। इसके लिए हमने कलेक्टर जशपुर को निर्देशित किया है कि जशपुर में पर्यटन संबंधित अन्य गतिविधियों के विकास के लिए रोडमैप तैयार करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने यहां के सर्वांगीण विकास के लिए किया है। आज ही हमने राज्य योजना आयोग की बैठक ली है। इसमें हमने प्रदेश के संतुलित विकास के लिए योजनाएं बनाने का निर्णय लिया है। आदिवासी क्षेत्रों में हम आईटीआई बढ़ाएंगे। यहां मत्स्यपालन बढ़ाएंगे। वनोपज संवर्धन के अवसर बढ़ाएंगे, इस पर आज विस्तार से चर्चा योजना आयोग की बैठक में हुई है। हमारी मंत्रिमंडल की टीम बहुत अच्छी बनी है और इस टीम के माध्यम से हम प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएंगे।
खेलकूद को लेकर अपनी सोच बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं। भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य करती है। हमारे यहां बहुत अच्छा स्टेडियम है। कल सौरव गांगुली आये थे, उन्होंने भी इसकी बहुत तारीफ की। पहाड़ी कोरवा तीरंदाजी बहुत अच्छा करते हैं। यहां आर्चरी एकेडमी बनाने की दिशा में काम करेंगे। उद्योग जगत के बारे में अपनी सोच बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां खनिज संसाधन बहुत हैं। इसके दोहन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक परिदृश्य को बेहतर करने की दिशा में काम करेंगे। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री की सोच है कि देश की अर्थव्यवस्था 2047 तक पांच ट्रिलियन तक हो जाए। इसके लिए छत्तीसगढ़ भी बहुत तेजी से काम करेगा।