सुरेश रैना ने क्रिकेट से संन्यास लिया,IPL भी नहीं खेलेंगे

Suresh Raina नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दिग्गजों में से एक सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों को अलविदा कह दिया है. इसी के साथ वह देश के बाहर फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के लिए तैयार हैं. रैना आईपीएल के इतिहास में शीर्ष स्कोरिंग खिलाड़ियों में से एक है. वह 2022 की मेगा नीलामी में 8 से 10 तक टीमों की संख्या बढ़ने के बावजूद अनसोल्ड हो गए थे.
सुरेश रैना ने ट्वीट किया, ”अपने देश और राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करना एक परम सम्मान की बात है. मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं. मैं धन्यवाद करना चाहूंगा बीसीसीआई, यूपीसीए क्रिकेट, चेन्नई आईपीएल, राजीव शुक्ला सर और मेरे सभी प्रशंसकों को उनके समर्थन और मेरी क्षमताओं में अटूट विश्वास के लिए.”
2022 IPL में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास के बाद रैना IPL और विदेशी लीग्स में खेल रहे थे, लेकिन, 2022 के IPL में उन्हें चेन्नई समेत किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं लिया था। हालांकि, माना जा रहा था कि 2022 IPL में रैना की वापसी हो सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं था। रैना ने 2021 का सीजन बीच में छोड़ा था। इसी सीजन में उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच खेला था।
क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास
सुरेश रैना ने साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. इसके बाद घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश टीम और IPL में खेलते हुए नजर आए थे. लेकिन साल 2020 में कहानी पूरी तरह से बदल गई, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया और IPL Mega Auction 2022 में उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. सुरैश रैना ने विदेशी लीग में खेलने के लिए ये कदम उठाया है.



