छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

सीएम साय का आज अंबिकापुर और बिलासपुर दौरा, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CG News: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी सोमवार को अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय प्रातः 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अम्बिकापुर जाएंगे।

 

Read more: चेहरे पर गोल्डन ग्लो चाहिए तो गोल्ड फेशियल नहीं लगाएं ये फेस पैक, तुरंत निखरेगा चेहरा

CG News : मुख्यमंत्री साय 11.30 बजे से 1.30 बजे तक अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के पश्चात् वहां से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 3.20 बजे से 4.50 बजे तक बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।

Related Articles

Back to top button