सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने से जा सकती है 1 लाख नौकरियां! – RGH NEWS
देश

सिलिकॉन वैली बैंक के बंद होने से जा सकती है 1 लाख नौकरियां!

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी रेगुलेटर्स द्वारा बैंक सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) को बंद करने के आदेश देने के बाद इसके कई स्टार्टअप और नौकरियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

ऐसे में यूएस-आधारित प्रौद्योगिकी स्टार्टअप एक्सलेरेटर वाई कॉम्बिनेटर ने अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन और अन्य को चिट्ठी लिख कर इस बात की जानकारी दी है और इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही है।

बता दें कि अमेरिकी ट्रेजरी सचिव को लिखी गई चिट्ठी में इस बात की चिंता जताई गई है कि इस वित्तीय संकट के कारण करीब 1 लाख कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है और करीब 10 हजार से स्टार्टअप्स पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

आपको बता दें कि यूएस-आधारित प्रौद्योगिकी स्टार्टअप एक्सलेरेटर वाई कॉम्बिनेटर जिसने दुनिया भर के हजारों स्टार्टअप्स में निवेश किया है, जिसने भारत के भी 200 स्टार्टअप्स में अपना पैसा लगाया है ने सिलिकॉन वैली बैंक को लेकर चिंता जाहिर की है। ऐसे में वाई कॉम्बिनेटर के अध्यक्ष और सीईओ गैरी टैन द्वारा एक चिट्ठी लिखी गई है जिसमें इस चिंता को जाहिर किया गया है और इसके प्रभाव से होने वित्तीय संकट को रोकने की अपील की है।

सीईओ गैरी टैन द्वारा लिखी गई चिट्ठी को 1,200 से अधिक सीईओ और 56 हजार से अधिक कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर भी किए जा चुके हैं। ऐसे में याचिका में कहा गया है कि हम छोटे व्यवसायों, स्टार्टअप्स और बैंक में जमाकर्ताओं के कर्मचारियों के लिए तत्काल महत्वपूर्ण प्रभाव से राहत और ध्यान देने की बात कहते है।

वहीं अगर नेशनल वेंचर कैपिटल एसोसिएशन (NVCA) के आंकड़ों को अगर मानेंगो तो सिलिकॉन वैली बैंक के 37 हजार से अधिक छोटे व्यवसाय हैं जिनकी जमा राशि 250 हजार डॉलर से भी अधिक है। ऐसे में लिखी गई चिट्ठी में इस बात का जिक्र किया गया है कि यह शेष राशि अब उन्हें नहीं मिल रहे है और FDIC वेबसाइट के अनुसार, बिना हस्तक्षेप के कई महीने और सालों तक इन शेष राशि को निकाला नहीं जा सकता है।

ऐसे में दावा यह है कि कथित तौर पर वाई कॉम्बिनेटर समुदाय के एक-तिहाई स्टार्टअप्स के एकमात्र बैंक खाते केवल सिलिकॉन वैली बैंक में ही थे। इस हालत में वाई कॉम्बिनेटर समुदाय के स्टार्टअप्स और सीईओ का चिंता करना लाजिम हो सकता है।

वाई कॉम्बिनेटर के सीईओ गैरी टैन की अगर माने तो पेरोल चलाने के लिए स्टार्टअप्स के पास अगले 30 दिन के लिए कैश नहीं होगा। ऐसे में हम यह अनुमान लगाते है कि पेरोल से संबंधित फ़र्लो या शटडाउन से करीब 10 हजार से अधिक छोटे व्यवसायों और स्टार्टअप्स पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

उनके अनुसार, यदि औसत छोटा व्यवसाय या स्टार्टअप्स किसी 10 श्रमिकों को रोजगार देता है तो ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इससे 1 लाख नौकरियां प्रभावित हो सकती है जिस कारण इन छोटा व्यवसाय या स्टार्टअप्स में छंटनी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button