साल के शुरूआत में जरूर कर लें ये काम, सालभर तक नहीं होगी किसी चीज की कमी… – RGH NEWS
देश

साल के शुरूआत में जरूर कर लें ये काम, सालभर तक नहीं होगी किसी चीज की कमी…

नई दिल्ली | Happy New year 2022 : 2022 की शुरुआत आज से हो गई है. दुनिया में हर कहीं अलग अलग तरीके से नए साल की शुरुआत की जाती है. भारत में वास्तु शास्त्र और ज्योतिषशास्त्र का खासा महत्व है इसलिए यहां नए साल की शुरुआत में विशेष ध्यान देने के लिए कहा जाता है. ऐसे में यदि आपको भी ज्योतिष शास्त्र और वास्तव में विश्वास है तो फिर आपको भी साल के पहले दिन यह काम जरूर करनी चाहिए. तो आइए जानते हैं कि साल के पहले दिन वो कौन से काम है जो आपका पूरा साल बना सकते हैं…

गणेश जी की पूजा

Happy New year 2022 : भारत में ऐसे भी या प्रचलन रहा है कि कोई भी शुभ काम करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. ऐसे में कई ज्योतिष शास्त्रियों का मानना है कि साल के शुरू में गणेश जी की पूजा जरूर की जानी चाहिए. ज्योति शास्त्री यह भी कहते हैं कि इस दिन यदि कोई व्यक्ति गणेश जी की मूर्ति घर पर स्थापित करता है तो यह काफी शुभ संकेत वाला होता है.

भगवान विष्णु की पूजा और करें दान

Happy New year 2022 : भगवान विष्णु की पूजा करने पर हमेशा से ही शुभ दायक परिणाम मिलते हैं. ज्योतिषियों की मानें तो भगवान विष्णु के साथ ही मां लक्ष्मी की भी पूजा की जानी चाहिए जिससे धनधान्य की नए साल में कोई कमी ना हो. इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र को मानने वाले लोगों का कहना है कि इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button