अन्य खबरछत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

साय मंत्रिमंडल में कई दिग्गज चेहरों को नहीं मिली जगह अब होगा सबका आमना- सामना…

 

CG News : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद से लेकर नए मंत्रिमंडल में भी सरगुजा संभाग का दबदबा रहा है। यहां से 3 मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें एक अनुभवी चेहरा रामविचार नेताम का है

सवाल – नई सरकार में सरगुजा संभाग का दबदबा दिखाई दिया। मुख्यमंत्री सरगुजा संभाग से बनाए गए। मंत्रिमंडल में भी 3 विधायकों को शामिल किया गया।इसकी क्या वजह रही।

 

जवाब – सबसे पहले मैं राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं। सरगुजा ने जो रिजल्ट दिया,उसका मान-सम्मान और स्वाभिमान रखने के लिए। संगठन ने सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री और 3 कैबिनेट मंत्री बनाए हैं। इस फैसले का मैं स्वागत करता हूं।

 

सवाल – केंद्रीय नेतृत्व के आप चहेते रहे हैं, क्या यही वजह है कि बाकी चेहरों को दरकिनार कर दिया गया लेकिन रामविचार नेताम मंत्री बनाए गए।

 

जवाब – कई पैरामीटर तय किए गए हैं और उसी के आधार पर किसकी कहां उपयोगिता है और किसे क्या जिम्मेदारी देनी है। कौन सी जवाबदेही होगी, यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करता है।

 

सवाल – साय कैबिनेट में बहुत सारे नए चेहरों को मौका दिया गया है। क्या बीजेपी अब प्रदेश में अगली पंक्ति के नेता तैयार कर रही है।

 

जवाब – प्रदेश में जब पहली बार बीजेपी की सरकार 2003 में बनी तब पूरा मंत्रिमंडल नया था। धीरे-धीरे वही पुराने चेहरे बने। लोग आते-जाते रहते हैं। हर 5 साल में बहुत सारे चेहरे बदल जाते हैं। और जो चेहरे होंगे उन्हीं से मंत्रिमंडल तैयार किया जाएगा। तो स्वाभाविक है की जो नए हैं उन्हें भी अवसर मिल रहा है।

Read more: छत्तीसगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती,12वीं पास वालों को भी मिलेगा, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन…

सवाल – गृह और जेल जैसे बड़े विभागों की जिम्मेदारी आपने सम्भाली है। इस बार कौन से विभाग की जिम्मेदारी आपको मिलेगी।

 

जवाब – विभाग का आवंटन मुख्यमंत्री जी के विवेक पर निर्भर करता है।यह उनके अधिकार क्षेत्र की बात है।हम लोग कैबिनेट के अंग हैं। सरकार में हम उनके सहयोग के लिए हैं। हमारा जो दायित्व होगा, जिस भी विभाग की जिम्मेदारी मिलेगी,उसे हम सब मिलकर प्रदेश की बेहतरी के लिए पीएम मोदी की गारंटी को जमीन पर उतारने के लिए काम करेंगे।

 

सवाल – अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल और राजेश मूणत जैसे कई बड़े चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए गए। आखिर इसकी वजह क्या है और अब उनकी भूमिका क्या होगी?

CG News : जवाब – भारतीय जनता पार्टी में केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व सबके लिए दायित्व समय-समय पर देती रही है। सबकी कोई ना कोई भूमिका है और सबका सम्मान होगा।

Related Articles

Back to top button