छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला….CBI को सौंपा जाएगा CGPSC में गड़बड़ी की जांच का जिम्मा

CG NEWS रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक रखी गई थी। मंत्रालय महानदी भवन में हो रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है।
Read more: दूरदर्शन में मुख्यमंत्री का साक्षात्कार कल गुरूवार को
CG NEWS राज्य के युवाओं के हित में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त अनियमितताओं की शिकायतों के परिपेक्ष्य में विस्तृत जाँच हेतु केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को प्रकरण प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2021 के अंतर्गत 12 विभागों के 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी की गई है।



